हायाघाट: एपीएम थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की हत्या मामले में पुलिस में आरोपी पति अब भी फरार,SP ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी
एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा गांव में 27 में मई रात नवविवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के बाद पति सहित चार नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली है।पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है लेकिन आरोपी लगातार चकमा दे कर पुलिस के कब्जे में नहीं आ रहा ।