हायाघाट: मोरो थाना क्षेत्र में रजवाड़ा हाट गाछी में ट्रक और पिकअप से तस्करी कर लाया 315 कार्टून अवैध विदेश शराब जब्त,तस्कर फरार
हायाघाट प्रखंड के मोरो थाना क्षेत्र में रजवाड़ा हाट गाछी के पास जिला मुख्यालय के गुप्त सूचना पर मोरो थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष पायल भारती के नेतृत्व में 315 कार्टन अवैध विदेशी शराब के साथ यूपी नम्बर की ट्रक और बिहार नम्बर की एक पिकअप को भी जब्त किया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश नम्बर की ट्रक से पिकअप पर लोड किया जा रहा पुलिस ने पकड़ लिया।