हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ निवासी सुमन कुमार का इलाज के दौरान मौत,सांप के डसने से हुई मौत।
सर्पदंश से विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ निवासी प्रेमनाथ मिश्र के पुत्र सुमन कुमार (30) की इलाज के दौरान को मौत हो गई। वह परदेस में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के पिता प्रेमनाथ मिश्र ने बताया कि सांप ने उसे डस लिया था। उसे डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सुबह इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।