हायाघाट: हायाघाट थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूटकांड का सीसीटीवी फुटेज मिलने के 24 घंटे बाद भी अपराधी फरार
हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूटकांड का सीसीटीवी फुटेज मिलने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों की पहचान नहीं कर पायी है। मामले में एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।अपराधियों की ओर से पिस्टल के बल पर 32 हजार नकद रुपए, कुछ चांदी व सोने के जेवर लूट लिए जाने की बात कही गई है।