आगर: लोकायुक्त शिकायत के बाद आगर नेहरू कॉलेज में जांच दल पहुंचा, अनियमितताओं की शिकायत
आगर शासकीय नेहरू महाविद्यालय में हुए घोटालो के संबंध में विभिन्न स्तरो पर हुई शिकायतो के बाद अब जवाबदारों की मुसिबतें बढती जा रही है। लोकायुक्त पुलिस को हुई शिकायत के बाद शनिवार दोपहर 1 बजे जांच दल नेहरू महाविद्यालय पहुंचा और विभिन्न बिन्दुओं पर अपनी जांच आरंभ की।शनिवार को दो सदस्यीय जांच दल नेहरू कॉलेज पहुंचा।