आगर: लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती कार्यक्रम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती के उपलक्ष में अप्रैल एवं मई माह में होने वाली गतिविधियों के लिए कैलेंडर जारी किया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जिला मुख्यालय पर जारी कैलेंडर अनुसार गतिविधियों के आयोजन हेतु शुक्रवार शाम 7 बजे नोडल और सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।