आगर: आगर में बाबा साहेब की मूर्ति नहीं होने पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने शुरू की भूख हड़ताल
आगर जिला मुख्यालय पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अब तक नहीं लगाए जाने को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार दोपहर 3 बजे से उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।