आगर: ब्लडा बरखेड़ा के पास आगर-सुसनेर मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत 2 लोगों की हुई मौत, 4 अन्य घायल
शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आगर सुसनेर मार्ग पर ब्लडा-बरखेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में उज्जैन निवासी महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार।लोग घायल हो गए। उज्जैन से मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रहे राजा (22) अपनी बहन काजल (35) और एक अन्य के साथ बाइक पर सवार था। उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।