खरसिया: सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे पांच युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल
रायगढ़ में बाइक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकतों पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए सड़क पर खतरनाक करतूत कर रहे पांच युवकों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें अभिभावकों के साथ थाने बुलाया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद एसडीएम न्यायालय के जेल वारंट पर पांचों को जेल दाखिल कराया गया।