मुलताई: मुलताई की आंगनवाड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मोटे अनाज द्वारा पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Multai, Betul | Sep 28, 2024 आज शनिवार 28 सितंबर 2024 को करीब 4 बजे शास्त्री वार्ड मुलताई के आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, विशिष्ट अतिथि सभापति कुसुम पावर, महेंद्र पिल्लू जैन, वन स्टाफ सेंटर से अर्चना तिवारी, सोफिया पीटर, माधुरी पवार, गायत्री परिवार से नारायण राव देशमुख आदि उपस्थित रहे।