मुलताई: मुलताई बस स्टैंड पर लगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा हुआ था क्षतिग्रस्त, आज लगाया गया नया झंडा
Multai, Betul | Sep 27, 2024 मुलताई में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस स्टैंड शहीद किसान स्तंभ के पास 101 फीट ऊंचा बैतूल जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया था। जो की तेज हवा और बारिश के कारण छतिग्रस्त हो चुका था। जिसे आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बदल कर नया झण्डा लगवाया गया। नगर में करीब 1 वर्ष पूर्व यह जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया था।