मुलताई: करपा की महिलाओं का लाडली बहना योजना की पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद लाभ न मिलने पर कलेक्टर से की शिकायत
Multai, Betul | Sep 27, 2024 जनपद पंचायत मुलताई अन्तर्गत आने वाले ग्राम करपा की लाडली बहना योजना सूची में कुल 121 बहनों के नाम शामिल हाने के उपरान्त भी उन्हे लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके संबद्ध में आज 27 सितंबर शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे बैतूल जिला कलेक्टर से शिकायत की गई। सभी महिलाओ के साथ जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई पिरथी लाल डहारे और जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रही।