मुलताई: मुलताई तहसील कार्यालय में तहसीलदार से परेशान युवक ने खुद पर डाला केरोसिन, पुलिस ने बचाई जान
Multai, Betul | Sep 26, 2024 एक युवक ने तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए, परेशान होकर खुद पर केरोसिन डाल लिया। उसने बताया कि वसीयत होने पर भी उसका नामांतरण नहीं किया जा रहा है। जबकि SDM के यहां से उसकी वसीयत पास हो चुकी है, लेकिन तहसीलदार द्वारा उसे परेशान कर बार बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं। उसके द्वारा हाथ जोड़कर तहसीलदार से निवेदन भी कर लिया गया है, लेकिन इसके बाद भी वह उसे परेशान कर रहा था।