मुलताई: मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत ताप्ती वार्ड मुलताई के 57 हितग्राहियों को ई-राशन कार्ड का किया गया वितरण
Multai, Betul | Sep 27, 2024 मुलताई नगर के ताप्ती वार्ड के 57 हितग्राहियों को ई राशन कार्ड का आज शुक्रवार 27 सितंबर को शाम करीब 4 बजे वितरण किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अनुसार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पात्रता पर्ची, ई राशन कार्ड वितरण के लिए आज मुलताई नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।