मुंगावली: निजी स्कूल में बिना तेल-गैस के बच्चों ने तैयार किए हेल्दी फूड
टीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल मुंगावली में विद्यार्थियों के लिए बिना एलपीजी गैस और बिना तेल के हेल्दी फूड बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। बुधवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने अपने हाथों से सलाद, फल, कस्टर्ड सहित कई पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करना और पौष्टिक भोजन बनाना सिखाना था।