अरवल: विभिन्न मामलों में जप्त वाहनों के स्वामित्व के लिए 30 दिन का समय दिया गया, फिर होगी नीलामी
Arwal, Arwal | Mar 8, 2025 जिले के विभिन्न थानों में जप्त वाहनों के स्वामित्व के लिए पुलिस विभाग द्वारा 30 दोनों का समय दिया गया है। इसके बाद नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। एसपी कार्यालय से इस संबंध में शनिवार शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी किया गया है। इसके लिए गाड़ी मालिकों को कहा गया है कि 30 दिनों के अंदर आवश्यक दस्तावेज के साथ संपर्क करें।