अरवल: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों को दूर करने का निर्णय लिया गया
Arwal, Arwal | Mar 8, 2025 समाहरणालय के सभा कक्ष में शनिवार शाम 3:00 बजे परिवहन विभाग के बैनर तले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क पर निर्माण सामग्री गिराए जाने पर रोकथाम लगाने की बात कही गई। कहा गया की इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।