अरवल: जयपुर हाई स्कूल में पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Arwal, Arwal | Mar 8, 2025 जयपुर हाई स्कूल के प्रांगण में शनिवार 2:30 बजे पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण का शुभारंभ मेहंदिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आरजू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कलेर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह यादव ,जयपुर पंचायत मुखिया राजदेव पासवान, अंचल अभियान प्रमुख संजय द्विवेदी,राधेश्याम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।