जलालपुर: विश्व एड्स दिवस पर सक्षम के 10 रक्तवीर सहयोगियों ने मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान
विश्व एड्स दिवस के पर रविवार 3 बजे सक्षम संस्था की ओर महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 10 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्था के प्रान्त सह सचिव मानस वर्मा ने बताया कि शिविर मे 16 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमे से 10 लोग रक्तदान के लिए फिट पाये गये। रक्तदान के बाद सभी रक्तदानियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।