जलालपुर: जीवत में विधायक त्रिभुवन दत्त के हाथों कम्बल पाकर सैकड़ों गरीबों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान
तहसील जलालपुर के जीवत में समाजसेवी अनीस खान की ओर से शनिवार 4 बजे आयोजित कंबल वितरण समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने गरीबों की सेवा को सबसे पुनीत काम बताया।आयोजकों ने विधायक का जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर विधायक के हाथों कंबल प्रकार सैकड़ो गरीबों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।