मारपीट में घायल श्याम सिंह की इलाज के दौरान मौत, शामगढ़ में शव रखकर प्रदर्शन
शामगढ़। छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक युवक की मौत तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार परसो धतूरे में कुछ लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद थाने पर प्राथमिकी दर्ज करवाकर लौट रहे लोगों को परासली के पास रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया और उनके साथ मारपीट की।
इस घटना में श्याम सिंह पिता गुमान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
श्याम सिंह की मौत की खबर से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद मृतक का शव शामगढ़ में रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फिलहाल मामले को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है। पुलिस की आगामी कार्रवाई और प्रदर्शन से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।