उधवा: राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजमहल व्यवहार न्यायालय से जारी जीआर नंबर 837/17 (एस) के गैर जमानतीय वारंटी फुदकीपुर नया टोला निवासी मिठू मंडल को गिरफ्तार किया गया है।