लक्सर के वार्ड नंबर 10 से बड़ी खबर
मोहल्लेवासियों ने एक मकान में कथित रूप से अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और आए दिन झगड़ा, गाली-गलौज, अश्लील फब्तियां एवं शोर-शराबा होने से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है।
मोहल्लेवासियों ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। रविवार देर शाम मामले की शिकायत लक्सर कस्बा चौकी में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता सामने आएगी।
#LaksarNews #Laksar #HaridwarNews #UttarakhandNews #BreakingNews #CrimeNews #LocalNews