संपतचक: फतेहपुर में पुनपुन नदी का पानी घुसा, दर्जनों घरों के आंगन में घुटनों तक पानी
5 सितंबर 2026 पटना। पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गौरीचक थाना क्षेत्र के फतेहपुर, कमर्जी सहित आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। फतेहपुर गांव में पुनपुन नदी का पानी अब आबादी में प्रवेश कर गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य सतेंद्र नारायण सिंह सहित दर्जनों लोगों के घरों के आंगन में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं गांव क