बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के नीमचक गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के करंट लगने से मौत
Barh, Patna | Oct 23, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के नीमचक गांव में एक 45 वर्षीय मनोज यादव नामक व्यक्ति की बुधवार की शाम लगभग 4 बजे बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वो अपना खेत देखने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में 440 के तार में शॉट लग गया और तार टूटकर इन्हीं पर गिर पड़ा,जिसके कारण वे बुरी तरह झुलस गए। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।