बाढ़: बाढ़ में कोचिंग संस्थान के कर्मचारी पर हमला, मारपीट और छिनतई
Barh, Patna | Oct 23, 2024 बाढ़ के एक कोचिंग संस्थान में काम करने वाले युवक जगदंबी कुमार को कुछ असामाजिक तत्वों ने अकेले पाकर पकड़ लिया और उसे बेढ़ना की तरफ ले जाकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है, जब युवक पटना से जनशताब्दी एक्सप्रेस से बाढ़ उतरकर काम करने के लिए अपने संस्थान में जा रहा था। उसके पास से एक सोने के चैन और 23 हजार रुपए भी छीन लिए।