मानपुर: ग्राम खलौध के बस स्टैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Manpur, Umaria | Sep 9, 2026 ग्राम खलौध मे एक दर्दनाक सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पोड़िया निवासी वैशाखू कोल पिता भज्जू कोल, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक वैशाखू कोल बरही से अपने घर पोड़िया जा रहा था। इसी दौरान खलौध बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिससे इस हादसे मे उसकी मौत हो गई।