सिटी कोतवाली के बजरहा टोला में युवक मंटू चौधरी हंगामा और उत्पात मचा रहा था । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक मंटू चौधरी को गिरफ्तार कर थाना ले आई । पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला कायम कर लिया । आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस आरोपी मंटू का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।