गोरखपुर: अघोषित विद्युत कटौती से लोगों का गुस्सा फूटा, JE को बनाया बंधक; 150 घरों में 12 घंटे से बिजली गुल
शाहपुर क्षेत्र के बिछिया हनुमान मंदिर के पास बुधवार को बिजली संकट ने उग्र रूप ले लिया।दोपहर करीब 12 बजे से अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई,जो देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।घंटों तक बिना किसी सूचना के बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के JE को बंधक बना लिया।कहा बिना किसी सूचना के घण्टो से बिजली गुल है।