कुटुंबा: अर्टिगा कार से 562 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार, एनएच-139 पर घेउरा पंचायत भवन के पास पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग
विशेष छापेमारी अभियान के तहत रिसियप पुलिस ने एनएच-139 पर घेउरा पंचायत भवन के समीप एक अर्टिगा कार से 562 लीटर देसी शराब बरामद की है। शराब की कुल 1875 बोतलें जब्त की गई हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है।