हमीरगढ़: राजकीय महाविद्यालय हमीरगढ़ की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP ने नगर पालिका परिसर में किया प्रदर्शन
हमीरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भीलवाड़ा द्वारा राजकीय महाविद्यालय हमीरगढ़ की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया, अभाविप के जिला संयोजक भावेश छिपा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थी एवं समाज हित में कार्य करती रही है।