दीवाली को लेकर अग्निशमन तो तैयार लेकिन बेतरतीब दुकानें बढ़ा रही परेशानी
ढालपुर मैदान में 1 मिनट की बजाय लग रहे 20 मिनट
Kullu Times
अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि यहां पर सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है और ढालपुर में अतिरिक्त वाहन भी तैनात किए गए हैं । भुंतर में वर्तमान में कोई भी हाइड्रेंट काम नहीं कर रहा है। वही ढालपुर मैदान में व्यापारियों के द्वारा गलत तरीके से लगाई गई दुकानों के चलते भी गाड़ियों का गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में व्यापारियों के साथ-साथ में लोगों से भी आग्रह है कि वह दिवाली के अवसर पर विशेष ध्यान रखें और पटाखे सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थों को उचित दूरी पर ही बेचा जाए।
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026