Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
kullunews.in
7 नवंबर को टापू हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन है आप सभी सा परिवार आमंत्रित है कुल्लू अखाड़ा बाजार टापू हनुमान मंदिर ।। #kullu #kullumanlinews #jaishreeram #jaihanuman🙏
Kullu, Kullu
| Nov 5, 2026
#kullu
#kullumanlinews
#jaishreeram
#jaihanuman🙏
MORE NEWS
"इस दिवाली ऑनलाइन शॉपिंग से थोड़ा बाहर निकलकर देखिए… कुछ उम्मीदें सड़क किनारे भी बैठी हैं। मिट्टी के दीये बेचते उन हाथों में भी एक सपना है कि इस बार उनकी दिवाली भी खुशियों से रोशन हो।" #diwali #happydiwali #kullumanlinews #kullu
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026
🚒 कुल्लू में दिवाली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, लेकिन बेतरतीब दुकानें बढ़ा रही खतरा! ढालपुर मैदान में जहां अग्निशमन वाहन को पहुंचने में महज 1 मिनट लगना चाहिए, वहां अव्यवस्थित दुकानों के चलते लग रहे हैं पूरे 20 मिनट। वहीं भुंतर में फायर हाइड्रेंट की कमी भी आपातकाल में बड़ी परेशानी बन सकती है। सवाल है—त्योहारी भीड़ के बीच अगर आग लगने की घटना हुई, तो समय पर कैसे पहुंचेगी मदद? #KulluNews #KulluDiwali #FireSafety #Kullu
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026
मेरा युवा भारत द्वारा " एक राष्ट्र एक चुनाव " के तहत जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन कुल्लू महाविद्यालय में प्रतिभागी आरुषि का सम्बोधन। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026
राज्य स्तर की अंडर-14 प्रतियोगिता में नव ज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू का शानदार प्रदर्शन नाटक ‘हम बेटियां’ ने हासिल किया द्वितीय स्थान, बेटियों के संघर्ष और सम्मान की कहानी ने जीता सबका दिल Kullu Times राज्य स्तर की अंडर-14 गर्ल्स टूर्नामेंट के अंतर्गत राजकीय विद्यालय चौपाल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नव ज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नाटक ‘हम बेटियां’ ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। इस नाटक का निर्देशन एवं सांस्कृतिक विधाओं का मार्गदर्शन प्रसिद्ध लोक गायिका एवं कलाकार पंडित खुशबू भारद्वाज द्वारा किया गया। उनके कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद अदायगी और भावनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से मंच पर ऐसा जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया कि दर्शक नाटक के संदेश से भावनात्मक रूप से जुड़ गए। विद्यार्थियों की मेहनत, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और रंगमंच के प्रति समर्पण इस शानदार सफलता में साफ झलका। ‘हम बेटियां’ केवल एक नाटक नहीं, बल्कि समाज की सोच को आईना दिखाने वाली एक सशक्त प्रस्तुति है। इसमें समाज में आज भी प्रचलित रूढ़िवादी परंपराओं, बेटियों के प्रति भेदभाव और एक मां के संघर्ष को बेहद संवेदनशील एवं प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। नाटक में एक मां की उस पीड़ा और संघर्ष को मंच पर उतारा गया, जो अपनी बेटी को समाज की बंदिशों से ऊपर उठाकर एक बेहतर भविष्य देना चाहती है। प्रस्तुति के माध्यम से बेटियों के सम्मान, समान अधिकार और महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया गया। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के प्राचार्य मोती लाल शर्मा, समस्त अध्यापकों, निर्देशन टीम तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय के प्राचार्य मोती लाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, निर्देशक पंडित खुशबू भारद्वाज एवं सहयोगी अध्यापकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नव ज्योति पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026
पीएम श्री उत्कृष्ट रा.व.मा.वि. भुंतर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता व मॉक ड्रिल का शानदार आयोजन , छात्रों ने सीखा आग बुझाने का तरीका Kullu Times पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में गुरुवार को प्रधानाचार्य तिलकराज के कुशल नेतृत्व व देखरेख में एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को आग लगने जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना था। विशेषज्ञों ने दी बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग (Fire Department) से अजय शर्मा व उनकी टीम तथा आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर आशीष ने विशेष रूप से शिरकत की। विशेषज्ञों ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग के विभिन्न प्रकारों, इसके फैलने के कारणों, बचाव के त्वरित उपायों और अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों और शिक्षकों ने लिया व्यावहारिक अनुभव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉक ड्रिल रही, जिसमें केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वयं आगे आकर अग्निशमन यंत्रों का संचालन किया और डेमो के तौर पर लगाई गई आग को बुझाने का लाइव अभ्यास किया। कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति इस महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष भवानी भंडारी, स्कूल के सभी शिक्षकगण व कर्मचारी तथा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय का पूरा जिम्मा विद्यालय की आपदा प्रबंधन प्रभारी अनामिका वर्मा ने निभाया, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम सुचारू और अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा।
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026
मेरा युवा भारत द्वारा " एक राष्ट्र एक चुनाव " के तहत जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन कुल्लू महाविद्यालय में प्रतिभागी रिया ठाकुर का सम्बोधन। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026
मेरा युवा भारत द्वारा " एक राष्ट्र एक चुनाव " के तहत जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन कुल्लू महाविद्यालय में प्रतिभागी प्रांजल नेगी का सम्बोधन। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026
कुल्लू में युवाओं के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिता एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए होगा विजेता प्रतिभागी का चयन Kullu Times जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी युवाओं के बीच अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। ऐसे में भारत सरकार का भी प्रयास है कि जो भी युवा अपने मत का प्रयोग करते हैं। उन सब से यह राय ली जाए कि किस तरह से देश को विकसित बनाया जा सके और किस तरह से देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की सहभागिता भी दर्ज की जाए।
Kullu, Kullu | Nov 5, 2026