कटघोरा: कोरबा के नवकन्या तालाब में तैरती मिली लाश, पास में लावारिस बाइक से मचा हड़कंप
कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुख्य मार्ग स्थित नवकन्या तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली।राहगीरों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।