डंडा: मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Danda, Garhwa | Sep 12, 2026 गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर डंडा थाना क्षेत्र के भिखही मोड़ के समीप शनिवार दोपहर में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार अनिल राम को धक्का मार दिया। इस घटना में अनिल राम साइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी है। अनिल राम पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार वह किसी काम से भिखही गांव गया था।