अम्बाह थाने में वीरेश कुशवाह ने शुक्रवार रात पदभार ग्रहण किया। वे कैलारस से स्थानांतरित होकर आए हैं। पद संभालते ही उन्होंने थाना परिसर, मेला क्षेत्र और शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और रात्रि गश्त को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।