परसवाड़ा: मसीहाटोला में फिर एक मासूम बैगा, 10 वर्षीय गजेंद्र की मलेरिया से मौत; शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंपा
बालाघाट जिले के बैहर-बिरसा क्षेत्र में मलेरिया और मौसमी बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच बैगा आदिवासी 10 वर्षीय गजेंद्र मरकाम ग्राम अतरिया आरामटोला निवासी की गुरुवार, 3 सितंबर की रात करीब 10 बजे लूद ग्राम पंचायत के मसीहाटोला में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में बच्चे के मलेरिया से पीड़ित होने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के वास्तविक का