बेगूसराय: बेगूसराय में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कार्यक्रम आयोजित
कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित कलाकारों के जीवन प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिये विशेष शिविर का आयोजन गुरुवार की दोपहर 01:00 बजे किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनधारी कलाकार उपस्थित हुए, जिन्हें जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने पूरी जानकारी दी.