खानपुर: खैरी के महादेव मंदिर घाट पर एमएलसी बंसीधर ब्रजवासी की मौजूदगी में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न
समस्तीपुर के खानपुर में लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस अवसर पर खानपुर प्रखंड की खैरी पंचायत सहित विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भगवान भास्कर के जयकारों