भंडरा: भौंरो गांव: ज़मीन विवाद में हिंसक झड़प, मिर्ची पाउडर और लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, पति-पत्नी घायल, पुलिस जांच जारी
भंडरा थाना क्षेत्र के भौंरो गांव में रविवार शाम करीब 4:00 बजे आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी भंडरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।