खंडवा: पंचायत भवन के सामने एमपी ऑनलाइन दुकान में चोरी, ताला तोड़कर प्रिंटर-मॉनिटर समेत लाखों का सामान पार
बलवाड़ा में पंचायत भवन के पास एमपी ऑनलाइन की दुकान में मंगलवार रात चोरी हो गई। दुकान मालिक राजेश राठौर निवासी ईटवा रैय्यत ने बुधवार को पिपलौद थाने में घटना की जानकारी दी। राजेश का कहना है कि दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंटर, मॉनीटर, सीपीयू, लेमीनेशन मशीन और अन्य सामान चोरी किया है। पिपलौद पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।