अटल वयो अभ्युदय योजना
-
स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन अंतर्गत पीढ़ियों के बीच जुड़ाव बढ़ाने वाली गतिविधियाँ आयोजित
-
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन तथा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अलग-अलग पीढ़ियों के बीच जुड़ाव बढ़ाने वाली गतिविधियाँ (Inter-Generational Bonding Activities) आयोजित की जा रही हैं।
इसीक्रम में मातृ शक्ति संगठन वृद्धाश्रम मामौन के द्वारा संचालित मातृ पितृ छाया वृद्धाश्रम टीकमगढ़ में आज अलग-अलग पीढ़ियों के बीच जुड़ाव बढ़ाने वाली गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अंतर्गत वृद्धजनों के साथ स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओ के साथ ज्ञान का आदान-प्रदान, वार्तालाप, सांस्कृति गतिविधियां, खेल, पुस्तक, कहानी, कविता, आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके साथ ही वृद्धजनों द्वारा वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय जिला टीकमगढ़ श्री रामबाबू गुप्ता, श्री रविप्रकाश जैन सा0सु0अधि0, श्री चन्द्रप्रकाश झॉ सा0सु0अधि0, प्राचार्य के0एल0कोरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं स्टॉफ के कर्मचारी, अध्यक्ष मातृ शक्ति संगठन टीकमगढ़ श्रीमती श्रृद्धा चौहान, श्रीमती सीमा पटैल, श्रीमती स्वाती सिंह सहित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh