कोल: विभिन्न समस्याओं को लेकर DM को ज्ञापन देने गए अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, DM मुर्दाबाद के लगाए नारे
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 अलीगढ़ में विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया है। अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय से लेकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता ज्ञापन देने डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया और डीएम मुर्दाबाद के नारों से नारेबाजी की है।