कोल: इगलास में प्रेम प्रसंग के चलते 6.50 लाख सुपारी लेकर युवक की हत्या, आला कत्ल सहित 2 हत्यारे गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 इगलास क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आला कत्ल के साथ 2 हत्यारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विकास उर्फ विक्का जाट व अनिल पुत्र प्रेमपाल मथुरा के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में विकास के द्वारा कबूला गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते 6.50 लाख रुपए सुपारी लेकर हत्या की गई है।