कोल: जाकिर नगर में महिला पर झूठे मुकदमे लगवा कर पैसे वसूलने का आरोप, स्थानीय महिलाओं ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 ज़ाकिर नगर में महिला पर झूठे मुकदमे लगवा कर पैसे वसूलने का आरोप लगा है। आरोप है कि उक्त महिला झूठे मुकदमे लगवाती है और फिर पैसे वसूल कर फैसला कर लेती है। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि अब मोहल्ले के दो भाइयों पर उक्त महिला मुकदमे लगवाना चाहती है। उक्त मामले की शिकायत स्थानीय महिलाओं ने एसएसपी से की है।