कोल: AMU के मुमताज हॉल में MA के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 AMU के मुमताज हॉल में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लखीमपुर खीरी निवासी शाकिर AMU का MA प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह जब हॉल में काम करने वाले मजदूर आए तो शाकिर को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।