शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्हागंज के ग्राम ठिंगरी निवासी पंकज कश्यप पुत्र विजई कश्यप ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा साजन उम्र करीब 08 वर्ष प्राथमिक विद्यालय ठिंगरी ब्लाक क्षेत्र जलालाबाद में पढ़ने के लिए गया था जोकि कक्षा 01 का छात्र था। घर लौटते समय सड़क हादसा हो गया जिससे उसकी मौत हो गई।