प्रतापगढ़: भोरई का पुरवा और डंडवा गांव के परिसीमन में हुई बड़ी चूक से विकास से वंचित, स्कूल बदहाल, डीएम बोले- जल्द होगा समाधान
भोरई का पुरवा और डंडवा मेंपरिसीमन की त्रुटि के कारण दस वर्षों से न ग्राम सभा में हैं, न नगर पालिका में। न प्रधान, न सभासद—विकास पूरी तरह ठप। प्राथमिक विद्यालय में सफाईकर्मी न होने से गंदगी फैली रहती है और बच्चे बीमार पड़ते हैं।छात्रवृत्ति,आधार,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसे मूल सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं।डीएम ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया पत्रावली शासन को भेज दी।