प्रतापगढ़: नानी के तेरहवीं से लौटते समय मऊदारा के पास ट्रैक्टर-बाइक हादसे में दो युवकों की हुई मौत
मानिकपुर के बभनपुर गांव के शिवम सोनकर और करन सोनकर नानी के तेरहवीं से लौटते समय मऊदारा के पास बीती रात ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह 3 बजे दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे से गांव में शोक फैल गया और परिजनों का रोकर बुरा हाल है।