मेजा: बभनी गांव में अज्ञात कारणों से 3 ग्रामीणों के घर में लगी आग, 2 मवेशियों की मौत, 3 अन्य झुलसे
Meja, Allahabad | Apr 10, 2025 मांडा थाना क्षेत्र के भभनी गांव निवासी विजय शंकर,शिव शंकर,तथा सरिता देवी के घर में बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई । स्थानी लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर आग बुझाए। लेकिन तब तक घर के अंदर बंधी दो मवेशी की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन अन्य झुलस गई। तहसील प्रशासन हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।